बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के तहत सोमवार सुबह 7 बजे से 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला लगभग 3.7 करोड़ मतदाता करेंगे।
अंतिम चरण का यह मतदान राज्य की सियासी तस्वीर तय करेगा, क्योंकि कई अहम सीटों पर मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच है। सीमांचल क्षेत्र की सीटें इस बार निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक अधिकांश सीटों पर मतदान शाम 5 बजे तक होगा। सुबह 9 बजे तक 14.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं।


