प्रेस क्लब ऑफ इंडिया को मिली पहली महिला अध्यक्ष, संगीता बरुआ पिशारोटी ने रचा इतिहास

Daily Prime Desk
1 Min Read

वरिष्ठ पत्रकार संगीता बरुआ पिशारोटी ने भारतीय पत्रकारिता के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। उन्हें प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) का पहला महिला अध्यक्ष चुना गया है। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में संगीता बरुआ पिशारोटी ने 1,019 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की और यह उपलब्धि अपने नाम की।

संगीता बरुआ पिशारोटी के नेतृत्व वाली पूरी टीम ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव में सभी पदों पर 21-0 से क्लीन स्वीप किया। इस ऐतिहासिक जीत को पत्रकारिता जगत में महिला नेतृत्व की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया देश की सबसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली पत्रकार संस्थाओं में से एक है। ऐसे में पहली बार किसी महिला का इस संस्था का अध्यक्ष बनना संगठन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। संगीता बरुआ पिशारोटी अपनी स्वतंत्र पत्रकारिता और लंबे अनुभव के लिए पहले से ही जानी जाती हैं।

Share This Article