विदेश
कोलंबिया में दर्दनाक विमान हादसा: लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ विमान, सभी 15 यात्रियों की मौ

कोलंबिया में एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लैंडिंग से ठीक पहले एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई। हादसा कोलंबिया के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में हुआ, जहां विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क अचानक टूट गया।
जानकारी के अनुसार, यह विमान घरेलू उड़ान पर था और निर्धारित हवाई अड्डे पर उतरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान विमान पहाड़ी और ग्रामीण इलाके में क्रैश हो गया। हादसे में 13 यात्री और 2 क्रू मेंबर शामिल थे, जिनमें कोई भी जीवित नहीं बच पाया।
घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे, लेकिन दुर्गम इलाके और खराब मौसम के कारण अभियान में काफी मुश्किलें आईं। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और तकनीकी खराबी या मौसम को संभावित कारण माना जा रहा है।




