परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने छात्रों से किया सीधा संवाद, 4 करोड़ पंजीकरण के साथ बना नया रिकॉर्ड

Daily Prime Desk
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश भर के छात्रों से ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के 9वें संस्करण में संवाद कर रहे हैं। यह कार्यक्रम परीक्षा के तनाव को कम करने और छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस वर्ष इस पहल को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें करीब 4 करोड़ छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी छात्रों को परीक्षा के समय आत्मविश्वास बनाए रखने, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और लक्ष्य पर फोकस करने के महत्वपूर्ण टिप्स दे रहे हैं। उन्होंने छात्रों को परीक्षा को जीवन की कसौटी नहीं, बल्कि सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा मानने की सलाह दी।

‘परीक्षा पे चर्चा’ न केवल छात्रों, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी मार्गदर्शन का माध्यम बन चुका है। हर साल यह कार्यक्रम लाखों युवाओं को प्रेरित करता है और परीक्षा के डर को दूर करने में मदद करता है।

Share This Article