विदेश

मेडागास्कर में चक्रवात ‘गजानी’ का तांडव: तेज हवाओं और भारी बारिश से बुनियादी ढांचा तबाह, हजारों लोग प्रभावित

हिंद महासागर के द्वीपीय देश मेडागास्कर में आए उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘गजानी’ ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं, मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण देश के कई हिस्सों में व्यापक नुकसान हुआ है। चक्रवात के कारण सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बिजली और संचार सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, तूफान की रफ्तार 200 किमी प्रति घंटे से अधिक दर्ज की गई, जिससे सड़कें, पुल और सार्वजनिक सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं तथा प्रभावित इलाकों में आपात सेवाएं तैनात की गई हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Related Articles

Back to top button