उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ 2028 की तिथियों का ऐलान: 27 मार्च से 27 मई तक चलेगा दो महीने का भव्य आयोजन, 14 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

Daily Prime Desk
1 Min Read

मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरी उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ 2028 की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह विश्व प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन 27 मार्च 2028 से शुरू होकर 27 मई 2028 तक चलेगा। करीब दो महीने तक चलने वाले इस आयोजन में देश-विदेश से लगभग 14 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है।

प्रशासन ने आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे के विस्तार, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और आवास सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार इस आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक योजना तैयार कर रही है।

Share This Article