उत्तराखंडउत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा 2026 का ऐलान: अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा केदारनाथ धाम

उत्तराखंड में होने वाली विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलने की संभावना जताई गई है।

चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार और मंदिर समितियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इन धामों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए सुरक्षा, यात्रा प्रबंधन और सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कपाट खुलने के साथ ही आधिकारिक रूप से चारधाम यात्रा की शुरुआत मानी जाएगी।

Related Articles

Back to top button