रेलवे का बड़ा सेफ्टी प्लान: देशभर में बनेंगे हजारों अंडरपास, ट्रैक पार करने के दौरान हादसों पर लगेगी लगाम

Daily Prime Desk
1 Min Read

रेलवे ट्रैक पार करते समय होने वाले हादसों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्रालय ने देशभर में अंडरपास (सबवे) बनाने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है, जिसे मिशन मोड में लागू किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य उन स्थानों पर सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराना है, जहां लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए रेलवे ट्रैक पार करते हैं।

रेलवे के अनुसार, इन अंडरपास को अत्याधुनिक तकनीक के जरिए बेहद कम समय में तैयार किया जाएगा। प्री-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर की मदद से इन्हें महज 10 से 12 घंटे के भीतर स्थापित किया जा सकेगा, जिससे ट्रेनों की आवाजाही पर न्यूनतम असर पड़ेगा। इन अंडरपास का डिजाइन इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्याएं न हों और लोग सुरक्षित तरीके से गुजर सकें।

यह योजना खासतौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में लागू की जाएगी, जहां लोग अक्सर बिना किसी सुरक्षा के ट्रैक पार करते हैं। रेलवे मंत्रालय का लक्ष्य अगले 5 से 6 वर्षों में इस समस्या का स्थायी समाधान करना है।

Share This Article