‘भारत ने वादे नहीं निभाए’, जापान के पूर्व मंत्री का बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर बड़ा बयान

Daily Prime Desk
1 Min Read

नई दिल्ली: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा का बयान चर्चा में है। उन्होंने दावा किया है कि परियोजना में देरी की सबसे बड़ी वजह भारत का रवैया और बातचीत के दौरान बार-बार बदला गया रुख है।

माकिहारा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह इस परियोजना से व्यक्तिगत रूप से जुड़े रहे हैं। उनके अनुसार, भारत ने जापान की शिंकानसेन तकनीक और सुरक्षा के लिए अहम सिग्नलिंग सिस्टम को धीरे-धीरे किनारे कर दिया और यूरोपीय तकनीक तथा स्वदेशी ट्रेन विकास की दिशा में आगे बढ़ा।

उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए किए गए कई वादे पूरे नहीं किए गए, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग प्रभावित हुआ। माकिहारा ने यहां तक कहा कि परियोजना में प्रगति नहीं होने की जिम्मेदारी पूरी तरह भारत पर है।

हालांकि, यह जापान के पूर्व मंत्री का व्यक्तिगत बयान है। भारत सरकार की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share This Article