भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते आज देहरादून के सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन का एहतियाती फैसला

Daily Prime Desk
1 Min Read

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बुधवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी आज बंद रहेंगे। प्रशासन ने यह फैसला छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Share This Article