राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन घंटे के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, तेज़ हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी दी है।
लगातार हो रही बारिश से राजधानी के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। नागरिकों को मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

