में मेजबान टीम ने मजबूत शुरुआत की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका इलेवन ने 20 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। भारतीय गेंदबाज शुरुआती सत्र में एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल उंगली में चोट के कारण पहले दिन फील्डिंग नहीं कर रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। यह मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमों के लिए अहम तैयारी का हिस्सा है।

