उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित दयारा बुग्याल में अनोखे बटर फेस्टिवल की धूम देखने को मिल रही है। स्थानीय रूप से अंधुड़ी के नाम से पहचाने जाने वाले इस पारंपरिक उत्सव में लोग एक-दूसरे पर दूध, दही और मक्खन लगाकर उत्सव मनाते हैं।
स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी इस अनूठी परंपरा का हिस्सा बनते हैं। हरे-भरे हिमालयी बुग्यालों के बीच आयोजित यह उत्सव उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत की खास झलक पेश करता है।


