नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, बाढ़ और मलबे की चपेट में आने से करीब 160 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 750 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। सुरक्षाबल और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों और लापता नागरिकों की तलाश कर रहे हैं। कई इलाकों में सड़क और पुल क्षतिग्रस्त होने से राहत कार्य में भी मुश्किलें सामने आ रही हैं।
प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान तेज कर दिया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है।


