देहरादून में बुधवार, 26 अगस्त को भगवान टपकेश्वर महादेव की 26वीं भव्य शोभायात्रा धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहारनपुर रोड स्थित श्री शिवाजी धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने मंदिर के महंतों के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
शोभायात्रा में भगवान टपकेश्वर महादेव समेत विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां और डोले शामिल रहे। यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ स्वागत किया


