उत्तराखंड में लोअर PCS के 54 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Daily Prime Desk
1 Min Read

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल (अवर) अधीनस्थ सेवा परीक्षा यानी लोअर PCS 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में कुल 54 पदों को भरा जाएगा। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इन पदों पर होगी भर्ती

लोअर PCS भर्ती के तहत नायब तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कर अधिकारी और गन्ना विकास निरीक्षक के पद शामिल हैं। कुल 54 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 166.36 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 76.36 रुपये शुल्क देना होगा।

प्रदेश के 19 शहरों में होगी प्रारंभिक परीक्षा

आयोग की ओर से लोअर PCS की प्रारंभिक परीक्षा उत्तराखंड के 19 शहरों में आयोजित की जाएगी। इनमें अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, खटीमा, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार और रुद्रप्रयाग शामिल हैं।

Share This Article