Ayodhya Deepotsav 2026: 56 घाटों पर सजे 30 लाख से अधिक दीये, आज बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

Daily Prime Desk
1 Min Read

रामनगरी अयोध्या एक बार फिर दीपोत्सव के जरिए विश्व पटल पर अपनी पहचान दर्ज कराने जा रही है। दसवें दीपोत्सव के अवसर पर राम की पैड़ी सहित सरयू नदी के तट पर स्थित 56 घाटों को 30 लाख से अधिक दीयों से सजाया गया है। तीन दिनों की मेहनत के बाद शुक्रवार को दीप सज्जा का काम पूरा कर लिया गया।

35 हजार स्वयंसेवकों ने सजाए घाट

दीपोत्सव की तैयारियों में अवध विश्वविद्यालय के करीब 35 हजार स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। स्वयंसेवकों ने लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर सरयू तट के घाटों पर दीयों को सजाया। अब शाम को सभी घाटों पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री करेंगे दीप प्रज्ज्वलन

इस भव्य आयोजन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। दोनों की उपस्थिति में शाम को घाटों पर दीप जलाए जाएंगे। इस बार का आयोजन इसलिए भी खास है, क्योंकि पहली बार देश के उपराष्ट्रपति अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल होकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

Share This Article