Uttarakhand Weather: नवंबर में भी नहीं बढ़ी ठंड, 28 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं; दिन में सताएगी गर्मी

Daily Prime Desk
2 Min Read

उत्तराखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आमतौर पर इस महीने ठंड का असर तेज होने लगता है, लेकिन इस बार दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह और शाम के वक्त ही ठंड महसूस की जा रही है। खासकर मैदानी इलाकों में तेज धूप निकलने के कारण तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

मौसम में इस बदलाव की प्रमुख वजह बारिश का नहीं होना माना जा रहा है। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में अपेक्षित गिरावट दर्ज नहीं हो रही है।

28 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम शुष्क रहने के चलते दिन के तापमान में भी बड़ी गिरावट के आसार नहीं हैं।

नवंबर का आखिरी सप्ताह चलने के बावजूद दिन में गर्मी महसूस हो रही है। ऐसे में लोगों को सर्दियों की पूरी तरह दस्तक देने का इंतजार करना पड़ रहा है।

पर्वतीय क्षेत्रों में हल्के कोहरे का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छा सकता है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

बारिश की संभावना नहीं होने और दिन में तेज धूप निकलने के कारण फिलहाल ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद कम है।

Share This Article