Share Market: शुरुआती तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1500 अंक फिसला; निफ्टी 25,700 के नीचे

Daily Prime Desk
2 Min Read

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत मजबूत रही, लेकिन कुछ ही मिनटों में बाजार की दिशा बदल गई। शुरुआती बढ़त के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में पहुंच गए। दिन के उच्च स्तर से सेंसेक्स में 1,500 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी भी 25,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया।

सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर सेंसेक्स 428.48 अंक यानी 0.51 फीसदी गिरकर 83,491.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 139.90 अंक यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 25,600 के स्तर पर पहुंच गया।

बैंकिंग और मेटल शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

शुरुआती तेजी के बाद बाजार में आई गिरावट की प्रमुख वजह धातु, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में कमजोरी रही। इन क्षेत्रों में बिकवाली के चलते प्रमुख सूचकांक अपनी शुरुआती बढ़त गंवाकर करीब 0.5 फीसदी तक नीचे आ गए।

IT और हेल्थकेयर शेयरों में बनी रही मजबूती

बाजार के क्षेत्रीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो अधिकांश सेक्टर सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। आईटी, उपभोक्ता टिकाऊ और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के शेयरों में तेजी बनी हुई थी। इसके विपरीत मेटल शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला।

बैंकिंग सेक्टर में भी मिला-जुला रुख रहा। निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सूचकांक दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

Share This Article