नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर होने के बावजूद आम आदमी पार्टी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। दिल्ली और हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल पाई, वहीं पंजाब में उसे 3 सीटों से संतोष करना पड़ा है। परिणाम आने के बाद इंडिया ब्लॉक के अंदर ही कलह शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और हरियाणा में अपने निराशाजनक प्रदर्शन का ठीकरा कांग्रेस के ऊपर फोड़ा है। परिणाम आने के बाद से ही आम आदमी पार्टी के नेता कांग्रेस को घेरने लग गए हैं। दो दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा था दिल्ली विधानसभा के लिए देशभर में कोई गठबंधन नहीं बना है और हम दिल्ली में अपनी पूरी ताकत से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। अब हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी इसी राह पर आगे बढ़ती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी दिल्ली और हरियाणा लोकसभा चुनाव में गठबंधन में चुनाव मैदान में उतरी थी। दोनों ही राज्यों में पार्टी का खाता नहीं नहीं खुल पाया। हरियाणा में आम आदमी पार्टी के हिस्से में कुरुक्षेत्र की एक सीट आई थी लेकिन यहां भी उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं, गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस राज्य में शून्य से बढ़कर पांच सीटें जीतने में कामयाब हुई है। आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र में मिली हार का ठीकरा अब कांग्रेस नेताओं पर फोड़ रही है। आम आदमी पार्टी हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और अशोक अरोड़ा पर निशाना साधते हुए उन्होंने भितरघात का शक जताया।
चुनाव परिणाम के बाद आपस में भिड़े इंडी ब्लॉक के सदस्य आप ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

