झारखंड में इस साल नवंबर या दिसंबर में विधानसभा का चुनाव होना है, जिसके चलते झामुमो विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। बताया जा रहा है कि झामुमो विधानसभा की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि पार्टी बहुत मजबूती से हर सीट पर लड़ने के लिए तैयार है। विनोद कुमार पांडेय ने कहा हर सीट पर झामुमो संगठन की मजबूती का ही परिणाम है कि इस लोकसभा चुनाव में हमें 5 सीटें मिली हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए झामुमो संगठन को बूथ स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक और मजबूत किया जा रहा है। गौरतलब है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 43 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और 30 पर जीते थे। वहीं, चर्चा है कि इस बार कल्पना सोरेन राज्य की मुख्यमंत्री बन सकती हैं। कल्पना सोरेन विधानसभा के लिए निर्वाचित हो चुकी हैं। बता दें कि झारखंड कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक झारखंड कांग्रेस 33 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। 2019 में कांग्रेस ने 31 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी उतारे थे।
झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज, JMM राज्य की सभी 81 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

