पंजाब और हरियाणा में दो दिन की राहत के बाद गर्मी ने फिर रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कई शहर जिनका तापमान बारिश के बाद छह से सात डिग्री गिरकर 40 से नीचे पहुंच गया था, वो फिर 40 पार पहुंच गया है।हालांकि अब भीषण गर्मी का दौर काफी छोटा रहेगा क्योंकि अगले तीन से चार दिन में पंजाब-हरियाणा और हिमाचल समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून दस्तक दे सकता है। वैसे अभी मौसम विभाग ने पंजाब में अगले दो दिनों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है।पंजाब के 13 जिले लू की चपेट में रहेंगे। रविवार को अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फरीदकोट 43.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं लुधियाना में भी गर्मी ने कहर बरपाया। मौसम विभाग के निदेशक एके सिंह ने बताया कि अब राज्य में दो दिन गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। 26 व 27 को हल्की बारिश हो सकती है। 28 को प्री मानसून पंजाब में दस्तक देगा। महीने के अंत में मानसून दस्तक दे सकता है।उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार सुबह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 24 से 26 जून के बीच प्रदेश के दक्षिणी व दक्षिणी पूर्व जिलों में बारिश की संभावना रहेगी। रविवार को राज्य के कुछ इलाकों में प्री मानसून की बौछारें गिरी। हल्की बारिश की वजह से तापमान तो नहीं बढ़ा लेकिन लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
पंजाब-हरियाणा में दो दिन बाद चिलचिलाती गर्मी से लोगो को मिलेगी राहत

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

