दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट, जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या

1 Min Read

दिल्ली के अलावा एनसीआर के भी कुछ इलाकों में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। राजधानी में कल शाम को भी बादल जमकर बरसे। इससे तापमान में भी गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया।

लेकिन दफ्तर से घर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार और रविवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने और हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

Share This Article