मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन और नाटो को कड़ी चेतावनी देकर कहा है कि अब तक रूस ने धैर्य से काम लिया, लेकिन अब उनके पास कोई और विकल्प नहीं बचा है। पुतिन ने कहा कि अब वे अपने दुश्मनों को पूरी तरह से बर्बाद कर दूंगा। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। कीव शासन और उनके नाटो मास्टर्स ने हमारे देश को आतंकित करने का फैसला किया है। वे हमारे क्षेत्रों में घुसपैठ कर रहे हैं, हमारे नागरिकों को मार रहे हैं, और अत्याचार कर रहे हैं। वे सोचते हैं कि इसका कोई जवाब नहीं मिलेगा। हम लंबे समय से धैर्यवान रहे, आशा करते रहे कि स्थिति सामान्य हो जाएगी। लेकिन कीव और उनके नाटो समर्थकों ने संघर्ष को चरम पर ले जाने का फैसला किया है। अब, हमारे दुश्मन नष्ट हो जाएंगे। रूस ने पिछले 24 घंटों में यूक्रेन पर 38 ड्रोन और दो इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इस हमले के जवाब में यूक्रेनी एयर डिफेंस सिस्टम पूरे समय सक्रि रहे और उन्होंने आठ इलाकों में 30 ड्रोन मार गिराए। पुतिन की धमकी के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन कुर्स्क इलाके में हमले बंद कर देगा और रूस के अन्य शहरों की ओर बढ़ना भी रोक देगा, जिसमें मॉस्को भी शामिल है। लेकिन इसके लिए पुतिन को शांति समझौता करना होगा और विवादित क्षेत्रों को, जिसमें क्रीमिया भी शामिल है, वापस करना होगा। जेलेंस्की का मानना है कि इस शांति समझौते से संघर्ष का समाधान हो सकता है।
पुतिन ने क्यों दी नोटा को धमकी…..दुश्मनों को पूरी तरह से बर्बाद कर दूंगा

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

