सरकार से कुछ खास अकाउंट्स पर रोक का आदेश मिला; एलन मस्क के X का बड़ा दावा…

1 Min Read

एलन मस्क के नेतृत्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने दावा किया है कि उसे केंद्र सरकार की ओर से कुछ खास अकाउंट्स और पोस्ट्स पर रोक लगाने का आदेश मिला था।

पूर्व में ट्विटर कहे जाने वाले एक्स ने गुरुवार को यह दावा किया है। अब तक इस पर भारत सरकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

एलन मस्क की कंपनी ने यह भी कहा कि भले ही सरकार से हमें ऐसा आदेश मिला था, लेकिन हम अभिव्यक्ति की आजादी के पक्षधर हैं। हम ऐसी रोक लगाने के खिलाफ हैं। 

Share This Article