महाराष्ट्र अहमदनगर को आधिकारिक तौर पर अहिल्यानगर नाम दिया गया

1 Min Read

महाराष्ट्र। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम बदलकर 'अहिल्यानगर' करने को मंजूरी दे दी है। राज्य के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में पाटिल ने कहा कि अहमदनगर का नाम बदलने का फैसला राज्य मंत्रिमंडल ने इस साल मार्च में लिया था और केंद्र से मंजूरी मांगी गई थी।

राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि 18वीं सदी में इंदौर की शासक अहिल्याबाई होल्कर इसी जिले से ताल्लुक रखती थीं। इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया था। आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने इंदौर की रानी अहिल्याबाई होल्कर की याद में अहमदनगर शहर का नाम बदलकर 'अहिल्यानगर' कर दिया था।

पुणे जिले के वेल्हे तालुका का नाम ऐतिहासिक किले के नाम पर 'राजगढ़' रखा गया है जो छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा 27 साल तक स्थापित मराठा साम्राज्य की पहली राजधानी थी। महाराष्ट्र कैबिनेट ने इस साल मार्च में अहमदनगर का नाम बदलने का फैसला किया था। इसके बाद इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा गया था।

Share This Article