उत्तराखंड

उत्तराखंड का एक और लाल देश की रक्षा करते हुए शहीद, मुख्यमंत्री धामी ने किया नमन

अल्मोड़ा: उत्तराखंड का एक और लाल देश सेवा करते शहीद हो गया। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी मणिपुर में शहीद हो गए।

जानकारी के मुताबिक मणिपुर में तैनात 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिक कमल सिंह भाकुनी (24) को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में गोली लग गई। जिसमें वह शहीद हो गये। वह चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। बताया गया है कि 25 दिन पूर्व ही वह अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। गोली कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

बेटे की शहादत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को उनके गांव पहुंचेगा। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मणिपुर में मां भारती की सेवा करते हुए नक्सली मुठभेड़ में बलिदानी हुए सैन्यभूमि उत्तराखंड के लाल कमल सिंह भाकुनी की शहादत को नमन किया। साथ ही ईश्वर से शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की असीम शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Related Articles

Back to top button