शिव भक्तों के मार्गदर्शन के लिये लगाए फ्लैक्सी बोर्ड

admin
1 Min Read

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिये हरिद्वार पुलिस का प्रयास जारी हैं। शिव भक्तों के मार्गदर्शन के लिये फ्लैक्सी बोर्ड लगाए गये। आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत यात्रा को सुगम बनाने व शिवभक्तों के मार्गदर्शन के लिये हरिद्वार पुलिस द्वारा हरिद्वार से उत्तर प्रदेश की सीमा तक महत्वपूर्ण डायवर्सन, पार्किंग, वैकल्पिक मार्गों पर फ्लैक्सी बोर्ड लगाए गए। उक्त फ्लैक्सी बोर्डों पर कांवड़ मेले से संबंधित जानकारी अंकित की गई है जिससे किसी भी शिव भक्त को उनकी यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

Share This Article