देहरादून, 30 जुलाई। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता राज्य आंदोलनकारी स्व. वेद उनियाल को पार्टी कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए याद किया गया। इस अवसर पर शांति भट्ट केन्द्रीय उपाध्याय ने कहा कि वेद उनियाल जैसी शख्शियत बिरले ही जन्म लेते है। जनसरोकारों के मुद्दों पर वेद हमेशा मुखर रहे। समाज में राजनैतिक चेतना जगाने का उनका उत्साहवर्धक रूप से सम्बोधन रहता था। युवाओं को जागरूक करने कि क्षमता उनके अंदर कूट-कूट कर भरी थी। केन्द्रीय महामंत्री मनोरथ प्रसाद ध्यानी ने कहा कि स्व. वेद उनियाल उक्रांद के थिंक टैंक के रूप में जाना जाता है। राज्य आंदोलन की रणनीति में पहाड़ के गाँधी स्व. इंद्रमणि बड़ोनी के साथ उनकी अहम भूमिका रही है। दल के कार्यकर्मों को सफल बनाने के लिए वेद का अलग अंदाज था। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर प्रमिला रावत, प्रताप कुंवर, सुबोध पोखरियाल, अशोक नेगी, आशा शर्मा, विजेंद्र रावत, मनीष रावत, आंदोलनकारी पूरण सिंह लिंगवाल, प्रभात डंडरियाल, सुरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
उक्रांद ने दी राज्य आंदोलनकारी उनियाल को श्रद्धांजलि

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

