चमोली। थाना गैरसैंण व फायर यूनिट गैरसैण द्वारा संयुक्त रूप से राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय गैरसैंण में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके माध्यम से छात्रों को साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा नशामुक्ति व अग्नि सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज थाना गैरसैण पुलिस एवं फायर यूनिट गैरसैंण द्वारा राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय गैरसैंण में संयुक्त रूप से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक गैरसैंण जयपाल सिंह नेगी द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गयी। प्रभारी फायर यूनिट गैरसैंण एलएफएम श्री राजीव सिंह द्वारा अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी। प्रभारी निरीक्षक द्वारा छात्रों को साइबर क्राइम, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देते हुए बताया गया कि आज के डिजिटल युग में साइबर क्राइम एक गंभीर समस्या बन चुका है, और इससे निपटने के लिए सभी को जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने बताया की वर्तमान समय में साइबर क्राइम के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, और इससे बचाव के उपायों को समझना अत्यंत आवश्यक है। छात्रों को अपने व्यक्तिगत जानकारियों को सुरक्षित रखने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, और अनजान व्यक्तियों से बातचीत करते समय सतर्क रहने की जरूरत पर जोर दिया। नशामुक्ति विषय पर चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही, सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने व महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में विभिन्न कानूनी जानकारियों साझा की गयी। जिससे छात्राओं को यह समझने में मदद मिली कि अपनी सुरक्षा के प्रति कानून की जानकारी का होना क्यों महत्वपूर्ण है। प्रभारी फायर यूनिट गैरसैंण द्वारा कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अग्निशमन यंत्रों के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर की विभिन्न प्रकार की संचालन प्रक्रियाओं, सुरक्षा उपायों और उनके उपयोग के दौरान होने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला। छात्रों को आग से बचाव के तरीकों और आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी करते हुए उन्हें अग्नि दुर्घटनाओं के कारणों, आग लगने पर क्या करना चाहिए और अग्निशमन दल को किस प्रकार से सूचित करना चाहिए इस बारे में जागरूक किया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण अग्नि सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस जागरूकता कार्यक्रम ने छात्रों को सुरक्षा मुद्दों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सही जानकारी देने का एक महत्वपूर्ण कार्य किया। इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को न केवल जानकारी देते हैं, बल्कि उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं। कार्यक्रम के अंत में, छात्रों ने प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए, जिससे संवाद का एक सकारात्मक वातावरण बना। इस पहल की सराहना करते हुए कॉलेज के प्रबंधन ने इस तरह के कार्यक्रमों को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही, ताकि छात्रों को सुरक्षा और जागरूकता के महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी मिलती रहे।
राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

