देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विनम्र भाव से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि गांधी जी के बताये सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए महात्मा गांधी जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए कहा कि गांधी जी हमारे पथप्रदर्शक नेता थे। आज देश की सत्ता पर काबिज गोड़से की नीतियों का समर्थन करने वाले लोग गांधी जी के विचारों तथा उनकी नीतियों की हत्या कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने सदैव गांधी जी के विचारों पर चलकर देश के हर धर्म, हर वर्ग के व्यक्ति की उन्नति की विचारधारा पर चलते हुए महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार करने का काम किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत को भारत से निकालने के लिए राष्ट्र को अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया जो पूरे देश में गूंजा और इसी नारे को लगाते हुए लाखों नर-नारियों ने देश की आजादी के लिए बढ़चढ़ कर भाग लिया जिसे देखकर बिटिश हुकूमत भयभीत हो गई और आन्दोलन को क्रूरता से दबाना शुरू कर दिया। अंग्रेजी हूकूमत ने आजादी के दिवानो पर लाठियां तथा गोलियां बरसानी शुरू कर दी जिसमें अनेकों स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुए तथा कई जेल में डाल दिये गये। इसके बावजूद आजादी के दिवानों ने हार नहीं मानी और दृढ निश्चय के साथ देश की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए आगे बढ़ते चले गये तथा देश को आजादी दिलाई। उन्होेंने कहा कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी जी द्वारा दिखाये जाने वाले मार्ग पर चलने वाली पार्टी है तथा आज भी विश्व में गांधी जी के विचार प्रासांगिक हैं तथा सारा विश्व गांधी जी के विचारों पर चलना चाहता है। हमें राष्ट्र के स्वतंत्रता आन्दोलन के स्वतंत्रता सेनानयों को सदैव याद रखना चाहिए। हम सब कांग्रेसजन उन्हें याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी जी के पद चिन्हों का अनुसरण करने वाली पार्टी होने के साथ-साथ हम कांग्रेस पार्टी के लोग अपने को उनकी विरासत का वाहक और हकदार मानते हैं और देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी जी ने अहिंसा का मार्ग अपनाया था। हमें उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए, यही हमारी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने अन्याय व अत्याचारों के विरूद्ध लोकतांत्रिक व अहिंसात्मक तरीके से सत्याग्रह करने की राह दिखाई है। उनके पद चिन्हों में चलकर हमें देश को उन्नति की ओर ले जाने का काम करना है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, सुनीता प्रकाश, मोहन काला, प्रतिमा सिंह, गोपाल सिंह गडिया, देवेन्द्र सिंह, दिनेश चौहान, आदर्श सूद, निहाल सिंह, प्रशान्त खण्डूरी, अनिल नेगी, एडबोकेट प्रेम सिंह सौन, अनुराधा तिवाडी, कै. शोवन सिंह सजवाण, गुल मोहम्मद, मनीश गोनियाल आदि उपस्थिति है।
कांग्रेस ने किया विनम्र भाव से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण

Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

