बागेश्वर। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर साथ मिलकर एक बेहतर इंटरनेट के लिए विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें अधिकारियों, अध्यापकों एवं बच्चों को डिजिटल अपराध, इंटरनेट आदि के बारे में जानकारियां के साथ ही जागरूक एवं सुरक्षित इंटरनेट के इस्तेमाल व सामान्य साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। कार्यशाला में पंचायतीराज, शिक्षा, बाल विकास, कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व एवं ब्लाक स्तर और नगर निकाय के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राहुल ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों व छात्र-छात्राओं को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर हाइजीन, साइबर अटैक से सुरक्षा तथा डिजिटल अरेस्ट से बचाव की जानकारी दी। जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। यह शिक्षा, संचार, मनोरंजन और व्यवसाय के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहा है। लेकिन इंटरनेट के लाभों के साथ-साथ इसकी चुनौतियाँ भी हैं, जैसे साइबर अपराध, भ्रामक खबरें, ऑनलाइन बुलिंग और निजता का उल्लंघन। इसी कारण, “टुगेदर फॉर बेटर इंटरनेट” का उद्देश्य एक सुरक्षित, सकारात्मक और उपयोगी डिजिटल वातावरण बनाना है, जहाँ हर व्यक्ति इंटरनेट का सही और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर सके। एक बेहतर इंटरनेट के लिए समाधान की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जानकारी होनी चाहिए और मजबूत पासवर्ड, एंटी-वायरस सॉफ़्टवेयर और दो-चरणीय प्रमाणीकरण का उपयोग करना चाहिए। सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर जिम्मेदारी पूर्वक व्यवहार करना चाहिए और नकारात्मकता से बचना चाहिए। किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करना आवश्यक है। माता-पिता और शिक्षक बच्चों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की शिक्षा दें और उनके ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही इंटरनेट पर किसी भी अवैध गतिविधि से बचने व साइबर अपराध की स्थिति में उचित प्राधिकरण को रिपोर्ट करने की जानकारी दी गई।
बेहतर इंटरनेट विषय पर कार्यशाला का आयोजन

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

