देहरादून 11 मार्च। कुमाऊनी बैठकी होली, कुर्मानचल सांस्कृतिक और कल्याण परिषद गढ़ी कैंट शाखा महिला होलियारों ने आज द्रोण आश्रम योगाचार्य डा. बिपिन जोशी के आवास टपकेश्वर कालोनी में सिद्धी को दाता विघ्न विनाशन होली खेले गिरजापति नंदन…….. अम्बा के भवन में विराजे होली…… जल कैसे भरूं यमुना गहरी……. जैसी सुमधुर होलियों के गायन के साथ कुर्मानचल सांस्कृतिक और कल्याण परिषद गढ़ी कैंट शाखा के होलियारों ने खूब रंग जमाया। आचार्य डा. बिपिन जोशी, गीता जोशी और भगवती जोशी ने सभी होलियारों को अबीर गुलाल लगाया और होली की टोपी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। श्री जोशी ने बताया की वह विगत 3 दशकों से लगातार खड़ी और बैठकी होली का आयोजन कर नई पीढी को अपनी संस्कृति, संस्कारों, रीति रिवाजों, भेष भूषा परंपराओं खान पान से जोड़ने का प्रयास रहता है। इस अवसर पर फूलों की होली भी खेली गई। इस अवसर पर योगाचार्य डा. बिपिन जोशी, डा मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, कमला तिवारी, कन्नू पांडे, शोभा जोशी, रजनी पंत, जानकी देवड़ी, उमा पाटनी,विमला जोशी, जानकी जोशी, सुमन जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा।
कुमाऊनी बैठकी होली का आयोजन

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

