मेसी ने पीएम मोदी को भेजी हस्ताक्षरित वर्ल्ड कप जर्सी, दिसंबर में करेंगे भारत दौरा

Daily Prime Desk
1 Min Read

दुनियाभर में करोड़ों प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले फुटबॉल लीजेंड लियोनेल मेसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए अपनी 2022 वर्ल्ड कप विजेता जर्सी उपहार में भेजी है। यह जर्सी मेसी ने खुद हस्ताक्षरित की है।

भारत में मेसी की यात्रा का प्रबंधन कर रहे प्रमोटर सतद्रु दत्ता ने बताया कि यह जर्सी अगले 2 से 3 दिनों में प्रधानमंत्री को सौंप दी जाएगी। दत्ता ने यह भी पुष्टि की कि मेसी इस साल दिसंबर में भारत आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम 13 से 15 दिसंबर के बीच तय है और इसमें कोलकाता, मुंबई व नई दिल्ली शामिल होंगे। दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री से मुलाकात की भी संभावना है।

Share This Article