दीपावली 2025 पर अयोध्या की भव्यता में एक और अध्याय जुड़ने वाला है। इस बार यहां दीपोत्सव में 5 लाख गोमय दीपक जलाए जाएंगे। ये दीपक जयपुर से विशेष रूप से तैयार कर भेजे जा रहे हैं।
इन्हें गाय के गोबर और सात प्रकार की जड़ी-बूटियों से बनाया गया है। इन दीपकों की खूबी यह है कि ये जलने पर सुगंध और वातावरण शुद्धि प्रदान करते हैं तथा बाद में मिट्टी में मिलकर उर्वरक की तरह कार्य करते हैं।


