नवरात्रि से यूपी में मिशन शक्ति 5.0 की शुरुआत, महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस

Daily Prime Desk
1 Min Read

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए Mission Shakti 5.0 का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यह अभियान आगामी शारदीय नवरात्रि से शुरू होगा।

इस चरण में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, पुलिस पैट्रोलिंग, सेफ सिटी प्रोजेक्ट और जागरूकता कार्यक्रमों को और मज़बूत किया जाएगा। सरकार का कहना है कि पिछले चरणों की सफलता को देखते हुए इस बार ग्रामीण और शहरी दोनों स्तरों पर योजनाओं का विस्तार किया जाएगा।

Share This Article