अन्य प्रदेशदेश

दीपावली के बाद दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 400 के पार

दीपावली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर से जहरीली हो गई है। सोमवार सुबह कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर पहुंच गया, जिससे प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। पटाखों के धुएं और पराली जलाने की वजह से राजधानी की हवा में घुला जहर लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। सफदरजंग, आनंद विहार, अशोक विहार, रोहिणी और द्वारका जैसे इलाकों में AQI 420 तक पहुंच गया। डॉक्टरों ने सांस और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को घर के अंदर रहने और मास्क पहनने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button