हिंदी सिनेमा के महान हास्य कलाकार असरानी नहीं रहे, 84 साल की उम्र में मुंबई में ली आखिरी सांस

Daily Prime Desk
1 Min Read

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन असरानी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार को मुंबई के अरोग्य निधि अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। असरानी ने हिंदी सिनेमा में 50 से अधिक वर्षों तक अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज किया। उन्हें खासतौर पर फिल्म ‘शोले’ में निभाए गए ‘अंग्रेज़ों के ज़माने के जेलर’ के किरदार के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Share This Article