महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, बारिश डाल सकती है रोड़ा

Daily Prime Desk
1 Min Read

महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेगी। पूरे देश की निगाहें कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम पर टिकी हैं कि क्या भारत फाइनल में जगह बना पाएगा।
मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है, लेकिन आईसीसी ने इसके लिए रिजर्व डे (31 अक्टूबर) रखा है। अगर मैच पूरा नहीं हो सका, तो ग्रुप स्टेज में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में जाएगी।

Share This Article