धर्म/संस्कृति
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पूरा, 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ध्वजारोहण

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने घोषणा की है कि राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा हो गया है। मंदिर परिसर में भगवान सूर्य, गणेश, हनुमान और अन्य देवताओं के छह उप-मंदिर भी तैयार हो चुके हैं।
अब 25 नवंबर 2025 को एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर में ध्वज फहराएंगे। इस कार्यक्रम के लिए सेना द्वारा ध्वज स्थापना का पूर्वाभ्यास भी किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि ध्वज का वजन लगभग 11 किलोग्राम होगा और इसे 11 फुट ऊंचे पोल पर फहराया जाएगा।
मंदिर निर्माण पूरा होने के साथ ही अब ट्रस्ट कार्यालय, अतिथि गृह और परिधि दीवार जैसी कुछ अन्य परियोजनाएं भी अंतिम चरण में हैं। अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और तैयारियों को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं।



