बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में टूटा 25 साल पुराना रिकॉर्ड, 64.46% मतदान के साथ इतिहास रचा

Daily Prime Desk
1 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान ने इतिहास रच दिया है। राज्य में इस बार कुल 64.46% वोटिंग दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे अधिक प्रतिशत है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, 2000 के विधानसभा चुनाव में 62.57% मतदान हुआ था, जो अब टूट गया है। इस बार का मतदान उत्साहपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

राज्य के कई जिलों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। खास बात यह रही कि महिला वोटरों की भागीदारी रिकॉर्ड स्तर पर रही, जिसने कुल मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

पहले चरण में बिहार की 94 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इतनी बड़ी वोटिंग यह संकेत देती है कि बिहार में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प और करीबी होने वाला है।

Share This Article