दिल्ली में राष्ट्रीय जनगणना महाअभियान की शुरुआत, 14 जून तक चलेगा घर-घर सर्वे; मकानों और परिवारों का तैयार होगा पूरा डाटा

Daily Prime Desk
1 Min Read

दिल्ली में आज से राष्ट्रीय जनगणना महाअभियान के पहले चरण की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस 30 दिवसीय अभियान के तहत राजधानी के सभी इलाकों में घर-घर जाकर हाउस लिस्टिंग और मकानों की गणना की जाएगी। यह सर्वे 14 जून तक चलेगा, जिसमें सरकारी कर्मचारी प्रत्येक घर की जानकारी एकत्र करेंगे। अभियान के दौरान मकानों की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, सुविधाओं और आवासीय ढांचे से जुड़ी जानकारियां दर्ज की जाएंगी। प्रशासन का कहना है कि इस प्रक्रिया से भविष्य की योजनाओं और सरकारी नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Share This Article