अन्य प्रदेश

दिल्ली में वायु प्रदूषण चरम पर, लगातार 10वें दिन AQI ‘गंभीर’ स्तर में पहुँचा; सरकार ने जारी किए नए निर्देश

दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट लगातार गहराता जा रहा है। राजधानी में लगातार 10वें दिन भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ से बढ़कर कई इलाकों में ‘गंभीर (Severe)’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 से ऊपर पहुंच गया।

इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार आनंद विहार में AQI 429, बुराड़ी में 402, जबकि अन्य इलाकों में भी प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर पाया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सुबह का AQI 381 और दिन में बढ़कर 435 तक दर्ज किया गया, जो सबसे ‘गंभीर’ स्तर है।

लगातार बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP के तहत सख्त कदम लागू किए हैं। निजी दफ़्तरों को 50% वर्क फ्रॉम होम लागू करने की सलाह दी गई है। निर्माण गतिविधियों पर भी सख़्त प्रतिबंध लगे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति सामान्य प्रदूषण नहीं बल्कि “जीवन-खतरे की स्थिति” बन चुकी है। सांस की समस्या, आँखों में जलन, अस्थमा के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button