अवैध निर्माण पर सख्ती: डोईवाला में बन रही मस्जिद को MDDA ने किया सील, भारी पुलिस बल तैनात

Daily Prime Desk
1 Min Read

देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने यहां बिना अनुमति के बन रही एक मस्जिद को सील कर दिया। यह कार्रवाई रानीपोखरी थाना क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से निर्माण कार्य जारी था।

MDDA को सूचना मिली थी कि संबंधित स्थल पर बिना स्वीकृत नक्शे और नियमों का उल्लंघन करते हुए निर्माण किया जा रहा है। जांच के बाद प्राधिकरण ने निर्माण को अवैध पाते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए मस्जिद को सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया था। प्रशासन की सतर्कता के चलते किसी भी प्रकार का विरोध या तनाव की स्थिति सामने नहीं आई।

Share This Article