देश की सर्वोच्च अदालत ने न्यायिक कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए नया सर्कुलर जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अब कुछ निर्धारित दिनों में सुनवाई केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी। इसके साथ ही कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सुविधा भी दी गई है।
बताया गया है कि यह फैसला ईंधन बचत, ट्रैफिक कम करने और डिजिटल न्यायिक प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने जजों और कर्मचारियों से कारपूलिंग अपनाने की भी अपील की है। इस फैसले को न्यायिक कार्यों के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


