दिल्ली कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने की सगाई की घोषणा, मंगेतर को मंच पर कराया इंट्रोड्यूस

Daily Prime Desk
1 Min Read

लोकप्रिय गायिका जैस्मिन सैंडलस ने अपनी “द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर” के दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान प्रशंसकों को एक खास सरप्राइज दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी सगाई की घोषणा करते हुए अपने मंगेतर शेखर चौधरी को मंच पर बुलाकर दर्शकों से परिचित कराया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जैस्मिन अपने मंगेतर का हाथ थामे नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी भी प्रशंसकों को दिखाई। जैसे ही शेखर मंच से जाने लगे, जैस्मिन का लोकप्रिय गीत “लावां” बजने लगा, जिस पर दोनों ने कुछ पल साथ बिताए।

गायिका ने मंच से दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, “This is my man everybody! He put a ring on it.” इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ दोनों का स्वागत किया।

Share This Article