बृहस्पतिवार को सुबह आंध्रप्रदेश में सुबह हुए एक सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हुई है। कृष्णा जिले में एक ट्रैक्टर ओवरटेक करते मिनी ट्रक लॉरी टकरा गया। अब तक 6 की मौत की खबर मिल रही है।आंध्र प्रदेश के क्रुथिवेन्नु मंडल के सीतानपल्ली गांव में सड़क दुर्घटना हुई। लड़की के लट्ठे लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय एक मिनी ट्रक कंटेनर लॉरी से टकरा गया। यह टकराव इतना भयानक था कि मनी ट्रक कंटेनर बुरी तरह टूट गया। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जिसमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक अन्य घायल की अस्पताल ले जाते में मौत हो गई। वहीं कई लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।मछलीपट्टनम के डीएसपी सुभानी ने बताया कि लकड़ी के लट्ठे ले जा रहे ट्रैक्टर को ओवर टेक करते समय मिनी ट्रक कंटेनर लॉरी से टकरा गया। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
ओवरटेक करते समय मिनी कंटेनर से टकराई लॉरी, छह की मौत, कई घायल

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

