देहरादून 16 दिसम्बर। देहरादून नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा में घमासान मचा है। दावेदार जोर आजमाइश में जुटे हैं। उत्तराखंड सरकार में राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष राज्य मंत्री, भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं टिहरी स्मृति एवं विस्थापित एकता मंच की अध्यक्ष श्रीमती विनोद उनियाल ने नगर निगम चुनाव में मेयर के टिकट के लिये ताल ठोक दी हैं। उन्होंने टिकट के लिये अपनी प्रबल दावेदारी पेश करते हुये आज दिल्ली में अनेक वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। वर्तमान समय में जो दृश्य नज़र आ रहा हैं, उसे देख कर तो यहीं लग रहा हैं की देहरादून नगर निगम में मेयर का पद अनारक्षित हो रहा हैं। ऐसे में टिकट मांगने वालों की सूचि लम्बी हो सकती हैं, लेकिन वोट बैंक के लिहाज से श्रीमती विनोद उनियाल की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रहीं हैं। भाजपा नेत्री विनोद उनियाल और उनका पूरा परिवार संघ के काफी निकट हैं। जिसका उन्हे लाभ मिलने की उम्मीद हैं। श्रीमती विनोद उनियाल वर्ष 2003 में देहरादून नगर निगम में भाजपा की मेयर प्रत्याशी रही हैं। उन्होंने जिलाकोर्ट से कांग्रेस की मनोरमा डोबरियाल का चुनाव निरस्त करा कर ढाई वर्ष स्टे पर रखा। उत्तराखंड भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री विनोद उनियाल 70 के दशक में संघ की विचारधारा से प्रभावित हुई थी और संघ परिवार के साथ उनका नाता जुड़ने के बाद वह पहले संघ में और उसके बाद भाजपा में कई पदों पर रह चुकी हैं। विनोद उनियाल पूर्व में उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री महिला मोर्चा सहित कई पदों पर रह चुकी हैं। वह पार्टी की रीति-नीति को भली भांति जानती हैं। उन्होंने संगठन के सभी दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाया हैं।
श्रीमती विनोद उनियाल ने पेश की मेयर टिकट के लिये प्रबल दावेदारी

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

