हरिद्वार कनखल में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, युवक गंगा में बहा

Daily Prime Desk
1 Min Read

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में मंगलवार देर रात गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

राजघाट पर मूर्ति विसर्जन के समय 38 वर्षीय निखिल गुप्ता अचानक गंगा की तेज धारा में बह गए।

मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

अंधेरा और तेज बहाव की वजह से देर रात तक युवक का पता नहीं चल सका।

बुधवार सुबह से पुलिस और गोताखोरों ने दोबारा सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

Share This Article