अनुष्का ठोकुर का स्वर्णिम आगाज़, भारत ने जीते पांच पदक

Daily Prime Desk
1 Min Read

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही। गुरुवार को तुगलकाबाद स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर खेले गए मुकाबलों में भारतीय निशानेबाजों ने 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में कमाल का प्रदर्शन किया।

महिला वर्ग में अनुष्का ठोकुर ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया और भारत को स्वर्णिम आगाज़ दिलाया। इसी स्पर्धा में भारत ने कुल तीन पदक जीतकर क्लीन स्वीप किया। पुरुष वर्ग में भी भारत पीछे नहीं रहा। दीपेंद्र शेखावत ने सिल्वर मेडल हासिल किया जबकि रोहित कन्यन ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।

कुल मिलाकर, भारत ने पहले दिन पांच पदक झटके और मेडल टैली में मजबूत स्थिति बना ली। मेजबान खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई।

Share This Article